EntertainmentNational

कनिका की ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ हुई पूरी

मुंबई। तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल स्टारर फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा की शूटिंग पूरी हो गई है। आनंद एल राय और भूषण कुमार द्वारा प्रस्तुत फिर आई हसीन दिलरुबा कनिका ढिल्लन द्वारा लिखी गई है और जयप्रद देसाई द्वारा निर्देशित है। फिर आई हसीन दिलरुबा की शूटिंग पूरी हो गई है। यह फिल्म वर्ष 2021 में प्रदर्शित फिल्म हसीन दिलरुबा की सीक्वल है। कनिका ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा की रैप-अप पार्टी की कई तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में मुख्य कलाकार तापसी पन्नू, सनी कौशल और विक्रांत मैसी के साथ-साथ जिमी शेरगिल, आनंद एल राय, जयप्रद देसाई शामिल हैं। पोस्ट को साझा करते हुए, उन्होंने कलाकारों के साथ फिल्म के पूरा होने पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने फिल्म निर्माता आनंद एल राय और टी-सीरीज़ के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार को उनके सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। बता दें कि कनिका ढिल्लों और रणविजय सिंह की आगामी वेब सीरीज ‘मॉम एट वर्कः फ्रॉम डायपर्स टू डेडलान’ का फर्स्ट लुक पोस्टर बुधवार को जारी हो गया है। इसमें कनिका और रणविजय लीड रोल में नजर आएंगे। इस सीरीज में कनिका आधुनिक कामकाजी महिलाओं की चुनौनियों को पेश करेंगी। कामकाजी महिलाएं मातृत्व की जिम्मेंदारियों को निभाते हुए और पेशेवर जिंदगी में किस तरह तालमेल बनाती चलती हैं, यह पहलू फिल्म में देखने को मिलेगा और पोस्टर में भी इसकी झलक नजर आ रही है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button