Big Storygharghoda

शिव मंदिर फतेहपुर में महाशिवरात्रि पर भव्य रुद्राभिषेक एवं महाआरती संपन्न, श्रद्धालुओं की उमड़ी आस्था की धारा

जशपुर (गौरी शंकर गुप्ता)। जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर राम वन गमन मार्ग पथ पर स्थित शिव मंदिर फतेहपुर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य रुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।


काशी से पधारे महाराज भागीरथ तिवारी के सान्निध्य में विधि-विधानपूर्वक रुद्राभिषेक कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच भगवान शिव का जल, दुग्ध, बेलपत्र एवं विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक किया गया। इसके पश्चात महाआरती संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था। मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रखी गई थीं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पूरे आयोजन के दौरान वातावरण “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से गूंजता रहा। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button