कराओके में पवन शर्मा की टीम और आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने लिया भाग
महर्षि स्कूल के समीप गणेश पंडाल में भक्ति की बह रही बहार


घरघोड़ा/बिलासपुर (गौरी शंकर गुप्ता)। महर्षि स्कूल के निकटस्थ शिवालय काम्प्लेक्स प्रांगण में स्थापित गणेश की मूर्ति की स्थापना दिन से ही श्री शिव गणेश उत्सव समिति के सदस्यों ने प्रत्येक दिनों का कार्यक्रम सुनिश्चित कर रखा है जिसमें भजन कीर्तन कराओके के माध्यम से भक्ति गीत हो या महिला मंडलियों की भजन संध्या तथा अन्य विविध पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रत्येक दिन व संध्या गणपति की आरती वंदन के पश्चात प्रसादी और भंडारे का आयोजन की निरंतरता से शिवालय काम्प्लेक्स के समीपस्थ कॉलोनियों में प्रमुख रूप से गायत्री विला परिसर फेस व टू के साथ ही अभिषेक बिहार, शुभम बिहार, तथा गौतम बिहार के रहवासी बड़ी संख्या में गणेश पंडाल में जाकर भगवान गणपति की आराधना में लीन हो जाते हैं और विभिन्न सांस्कृतिक समारोहों में गीत संगीत और भक्ति गीतों में भावविभोर हो थिरकने को विवस हो उठते हैं इसी क्रम में गत मंगलवार की संध्या आरती वंदन के पश्चात मंच पर चकरभांठा के प्रतिष्ठित भजन गायक पवन शर्मा,राजकुमार शुक्ला और रोमा विश्वास की संयुक्त टीम द्वारा कराओके के माध्यम से एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की श्रृंखला में आयोजन समिति के सदस्यों के साथ उपस्थित महिलाओं पुरुषों नवयुवतियों और युवकों को थिरकने पर विवश कर दिया इस भजन संध्या के कराओके कला साधको को आयोजकों ने मंच पर सम्मानित भी किया वहीं दूसरी ओर बुधवार का पूरा दिन मंगला उपक्षेत्र के विभिन्न महिला भजन कीर्तन मंडलियों का दिन रहा उन्होंने क्रमबद्ध भजन मंडलियों द्वारा गणपति की आराधना में अनगिनत भक्ति गीतों का वाद्य यंत्रो के माध्यम से प्रस्तुति दी जिसको सभी वर्गों ने पसंद किया ।
आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता
महाआरती में बुधवार की संध्या गणपति महाराज को रिझाने और उनका आशीर्वाद अपने आयोजकों ने महाआरती का आयोजन किया जिसमें आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता हुई,जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने निवास से थालियां सजाकर गणपति की प्रतिमा के समक्ष प्रस्तुति सजी हुई विभिन्न रंग बिरंगी थालियों के मध्य दीप की रोशनी दीपमालिका के दोनों को स्मरण कर किया गया आरती थाल सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिए महिला प्रतिभागियों का निर्णायकों के द्वारा उत्कृष्ट और बेहतरीन थाल सजाने पर प्रथम सविता जोशी,द्वितीय शुभम साहू तथा तृतीय रमा प्यासी और मानसी वर्मा को संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया गया । उक्त अवसर पर कृष्ण जोशी, संतोष प्यासी,नितेश सेन, शिवकुमार साकेत,रक्षित तिवारी अमित पांडे, रितेश मिश्रा उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त संतोष तिवारी ने बेहतरीन ढंग से किया ।
