Big StoryCitySports

ऑस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट : छत्तीसगढ़ की आकर्षि क्वार्टर फाइनल में



ऑस्ट्रेलिया की काई क्यू बर्निस तेओह को 21-16, 21-13 से हराया

सिडनी । महिला वर्ग में आठवीं वरीयता प्राप्त छत्तीसगढ़ की आकर्षि कश्यप ने ऑस्ट्रेलिया की काई क्यू बर्निस तेओह को 21-16, 21-13 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनका मुकाबला चीनी ताइपे की तीसरी वरीयता प्राप्त यू पो पाई से होगा। अनुपमा उपाध्याय को इंडोनेशिया की छठी वरीयता प्राप्त पुत्री कुसुमा वर्दानी के खिलाफ 11-21, 18-21 से जबकि मालविका बंसोड़ को इंडोनेशिया की एक अन्य खिलाड़ी आठवीं वरीयता प्राप्त एस्टर नूरमी ट्राई वार्डोयो के खिलाफ 17-21, 21-23 से हार का सामना करना पड़ा। महिला युगल में पंडा बहनों रुतपर्णा और श्वेतपर्णा का सफर भी खत्म हो गया। सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी पेई जिंग लाइ और चियू सीन लिम की मलेशियाई जोड़ी से 5-21, 9-21 से हार गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button