Big StorySports

भारतीय कबड्डी टीम 8वीं बार बनी एशियाई चैंपियन

ईरान को 42-32 के बड़े अंतर से हराया

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए आठवीं बार एशियाई चैंपियनशिप को अपने नाम कर लिया है। भारत ने शुक्रवार को कोरिया के बुसान में खेले गए फाइनल मुकाबले में ईरान को 42-32 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस टूर्नामेंट के नौ संस्करणों में यह भारत का आठवां खिताब है। शुरुआती पांच मिनट में ईरान के खिलाफ भारतीय टीम की स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन 10वें मिनट में सबकुछ बदल गया। ईरान की टीम ऑल आउट हो गई। भारतीय डिफेंस द्वारा कुछ टैकल पॉइंट हासिल करने के बाद पवन सहरावत और असलम इनामदार ने सफल रेड करके ईरान पर दबाव बना दिया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button