Big StorySports

राजेश्वरी ने हासिल किया पेरिस ओलंपिक कोटा

बाकू। भारत की ट्रैप निशानेबाज राजेश्वरी कुमारी ने आईएसएसएफ विश्व कप में गुरुवार को पांचवें स्थान पर रहकर देश को पेरिस ओलंपिक के लिये सातवां कोटा दिलाया। देश के शीर्ष खेल प्रशासकों में रहे पूर्व शॉटगन निशानेबाज रणधीर सिंह की बेटी राजेश्वरी ने दिग्गज प्रतिद्वंद्वियों के बीच फाइनल में जगह बनाई लेकिन पदक से चूक गई। वह महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाली शगुन चौधरी के बाद दूसरी भारतीय बनी। फाइनल में वह 30 शॉट में 19 अंक ही हासिल कर सकी। फाइनल के बाद उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह अविश्वसनीय है।आखिर कोटा मिल गया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button