kanker

शक्ति वंदन अभियान : कल्प से शक्ति,संगठन से सम्मृद्धि  के तहत ब्लाक कांकेर और नरहरपुर का संयुक्त कार्यक्रम 

कांकेर। संकल्प से शक्ति,संगठन से सम्मृद्धि के तहत ब्लाक कांकेर और नरहरपुर का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला स्व सहायता समूह के सशक्तिकरण के तर्ज पर इस कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत गोविंदपुर में किया गया, जहा दोनों ब्लाक से 8 संकुल संगठन के और सभी ग्राम संगठन के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में बीपीएम कांकेर और नरहरपुर के द्वारा योजना के बारे में  विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें कांकेर में कुल 1428 महिला स्व सहायता समूह गठित हैं। बिहान योजना से लाभान्वित महिलाओं के आर्थिक ,सामाजिक उत्थान और उनके आजीविका संवर्धन हेतु निरंतर कार्यरत हैं । कार्यक्रम में समूह से जुड़े सविता साहू ,सगो तेता,हेमलता यादव , कमलबती नेताम ,जानकी नेताम द्वारा स्वयं की सफलता की कहानी सुनाई गई ।



उसके बाद गोविंदपुर सरपंच सतरूपा कांगे द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करके अपना उद्बोधन दिया।
जनपद सदस्य तारिणी ठाकुर ने अपने उद्बोधन में संगठन में जुड़ के कार्य करने के फायदे और आर्थिक स्थिति में सुधार, जीवन में आय बदलाव के बारे में बताया। जनपद सदस्य ईश्वर कवाड़े ने महिला समूह में बैंक लिंकेज का योगदान आज और अपने आजीविका संवर्धन हेतु समान निर्माण ,उसका विक्रय और लाभ के बारे में बताया और गांधी ग्रामकुल गांव में संचालित आजीविका गतिविधि की जानकारी दी। प्रदेश बीजेपी महामंत्री महेश जैन ने अपना उद्बोधन दिया महिलाओं के 10 रुपए के बचत से लखपति बनने के सफर के बारे में बताया और केंद्र सरकार को धन्यवाद देकर योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की सलाह दी। पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले ने बिहान योजना के द्वारा महिलाओं के आत्मनिर्भर होने ,स्वम में के दाम प र परिवार चलाने की बात कही ।  भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने समूह की अंतिम महिला तक योजना का लाभ पहुंचाने की बात कही।  महिलाओं को दोहरी जिम्मेदारी होने के बावजूद आगे बढ़ने हेतु उत्साहित किया महतारी वंदन योजना की जानकारी दी महिलाओं के बैठक व्यवस्था हेतु महिला सदन निर्माण हेतु 50 लाख स्वीकृत होने की जानकारी दी।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष हेमनाराय गजबल्ला के द्वारा त्रि इस्तरीय पंचायत व्यवस्था में 50% से अधिक महिलाओं की हिस्सेदारी के बारे में बताया ग्राम पंचायत गोविंदपुर में महिलाओं हेतु 20 लाख भवन स्वीकृति की जानकारी दी साथ ही महतारी वंदन योजना की जानकारी दी। जनपद अध्यक्ष रामचरण कोर्राम में अपना उद्बोधन दिया अपने सरपंच कार्यकाल को याद करते हुए प्रारंभ में समूह में जुड़ने के दिक्कतों के बारे में बताया और आज के समय उसके लाभ के बारे में जानकारी दी बिना मद ग्रेज समूह द्वारा लोन लेने और उसका लाभ लेने के बारे में बताया और आगे बढ़ने हेतु उत्साहित किया। अंतिम में सभी श्रेष्ठ कार्य करने वाले बिहान के कैडरो और संगठन के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button