मंत्री केदार कश्यप और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के प्रथम नागर आगमन पर भव्य स्वागत

किरण ने कहा-भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता नव सृजन का बीज
केदार बोले-डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दुगुनी
कांकेर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश सरकार मे पुनः मंत्री बने केदार कश्यप का आज नये दायित्व ग्रहण करने के बाद प्रथम नगर आगमन हुआ । नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप के स्वागत मे कांकेर जिले के कार्यकर्ताओं मे जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया । नगर को झंडे, पोस्टरों इत्यादि से सजाया गया ।
सर्वप्रथम कांकेर जिले के प्रवेश द्वार चारामा में दोनों नेताओं का अतिशबाजी, फूलमाला के साथ भव्य स्वागत किया । ततपश्चात नवनियुक्त दोनों नेताओं का काफ़िला लखनपुरी में स्वागत पश्चात कांकेर के माकड़ी पहुंचा जहां भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश, जिला व मंडल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । शहर पहुंचने पर गोविंदपुर, वीर गुण्डाधुर चौक, पुराने बस स्टैंड, नए बस स्टैंड, ज्ञानी चौक में किरण सिंह देव व केदार कश्यप का स्वागत सत्कार करते उन्हें फूल माला से लाद दिया गया ।

स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि कांकेर नगर के कार्यकर्ताओं ने जिस आत्मीयता से स्वागत किया उससे भावविह्लल हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता नव सृजन का बीज है। उनकी बदौलत ही पार्टी नित नए आयामों को प्राप्त करती आई है। छत्तीसगढ़ की वर्तमान सरकार मे मंत्री के रूप एक बार पुनः शपथ लेने के बाद प्रथम बार कांकेर पहुंचे केदार कश्यप ने कहा कि सरकार का प्रथम लक्ष्य मोदी जी की गारंटी को पुरा करना है। सभी वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और डबल इंजन की सरकार में विकास की रफ्तार भी दुगुनी होगी। स्वागत करने वालों मे प्रमुख रूप से लोकसभा सांसद मोहन मंडावी, भाजपा प्रदेश मंत्री महेश जैन, पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले, जिला महामंत्रीद्वय बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल सहित बड़ी संख्या मे जिले भर के भाजपाई उपस्थित रहे।



