राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई- रायकेरा ने मनाया स्थापना दिवस

घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय रायकेरा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 24 सितम्बर 2025 को रा.से.यो. का 57 वां स्थापना दिवस अध्यापन कक्ष एवं विद्यालय परिसर की साफ सफाई कर हर्षोल्लास मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात स्वामी विवेकानंद जी के पूजा अर्चना से हुई। कार्यक्रम अधिकारी रामकुमार पटेल ने राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य एवं स्वामी जी के संदेश स्वयंसेवको तक पहुंचाया । बच्चों द्वारा स्वच्छता पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूरे रा. से. यो. के स्वयं सेवकों और स्टाफो द्वारा स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ ली गई। और आज के दिवस को यादगार बनाने के लिए एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण किया गया उक्त कार्यक्रम में श्रीमती अलमा सोरेंग, श्रीमती दिव्या माधुरी तिग्गा, गोकुल कुमार नायक, कु. तनुजा यादव, टिकेश प्रधान, दिनेश्वर प्रसाद कुर्रे, श्रीमती सरस्वती पैकरा, कु. श्वेता तिर्की,श्रीमती पद्मावती चेचाम, मुरलीधर साहू, हितेश्वर निषाद, जग्गू राठिया, ललित सिदार उपस्थित रहे|

