March 5, 2026

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026: कन्या शाला घरघोड़ा की छात्राओं ने पोस्टर, मॉडल और शोध पत्रिका से दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा

0
01
Spread the love

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। शास. कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घरघोड़ा मे राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर छात्राओं मे वैज्ञानिक चिंतन विकसित करने एवं विज्ञान विषय के प्रति अभिरूचि विकसित करने के दृष्टिकोण से विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए |इस अवसर पर छात्राओं ने पोस्टर मॉडल एवं आयोजित भाषण प्रतियोगिता मे अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए अपनी सृजनात्मकता का परिचय दिया| विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष नगर पंचायत घरघोड़ा सुरेन्द्र चौधरी द्वारा संस्था के प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं की उपस्थिति मे किया गया | इस अवसर पर सुरेन्द्र चौधरी ने छात्राओं द्वारा बनाए गए शोध पत्रिका एवं मॉडल की सराहना करते हुए उक्त नवाचारी गतिविधियों की प्रशंसा की एवं प्रोत्साहन किया | प्राचार्य हरीशचंद्र बेहरा ने रमन प्रभाव की जानकारी देते हुए भारत के महान वैज्ञानिक सी. वी.रमन के जीवनी पर प्रकाश डाला |अजीज प्रेम जी फाउंडेशन से उपस्थित परमानंद साहू जी ने छात्राओं द्वारा आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शोध पत्रिका की सराहना करते हुए अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय बताया ||इस अवसर पर थीम 2026 के अनुसार महिला वैज्ञानिकों द्वारा किए गए अविस्मरणीय कार्यों से संबंधित शिक्षाप्रद पोस्टर भी लांच किया गया |विद्यालय के शिक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक विजय पंडा ने इस अवसर पर कहा कि भारत में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। यह दिवस भारतीय वैज्ञानिक सर सी.वी. रमन द्वारा 28 फरवरी 1928 को ‘रमन प्रभाव’ (Raman Effect) की खोज की याद में मनाया जाता है, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आज आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 की थीम “विज्ञान मे महिलाएँ विकसित भारत गति देने वाली ” को ध्येय वाक्य बनाया है एवं उस पर अमल करने की बात कही |इस अवसर पर विद्यालय के सहदेव राम भगत शिवकुमारी पांडेय शारदा नायक निवेदिता सिंह ठाकुर सानोद गुप्ता संतोष साव प्रमोद साहू अमृत पैंकरा भगवान दास बैरागी एवं अन्य उपस्थित रहे |कार्यक्रम का संचालन शिक्षक विजय पंडा ने किया |कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विज्ञान विषय के प्रति जिज्ञासा रूचि जागृत करने के दृष्टिकोण से इलेक्ट्रोनिक ब्लेक बोर्ड के माध्यम मे चल चित्र भी दिखाया गया |



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *