politics

महेंद्र कर्मा को याद कर भावुक हुए भूपेश

मुख्यमंत्री ने कहा- महेंद्र कर्मा के साथ बेहद आत्मीय रिश्ते रहे

जगदलपुर । कांग्रेस ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। शुक्रवार को कांग्रेस बस्तर में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी कुमारी शैलजा, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित तमाम दिग्गजों की मौजूदगी में कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रो पड़े। मुख्यमंत्री ने जैसे ही अपने संबोधन में स्व महेंद्र कर्मा का जिक्र किया, कार्यकर्ताओं ने महेंद्र कर्मा अमर रहे के नारे लगाने लगे। मुख्यमंत्री इस दौरान महेंद्र कर्मा को याद करते हुए भावुक हो गये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महेंद्र कर्मा के साथ बेहद आत्मीय रिश्ते रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब कभी वो दंतेवाड़ा जाते थे, तो ज्यादा वक्त तक रूकने नहीं देते थे, शाम होने से पहले ही जाने को कहते थे, क्योंकि वो ऐसे जगह पर रहते थे, जहां हमेशा नक्सलियों का खतरा था। उ नक्सल प्रभावित इलाकों में रहते हुए भी उन्होंने कांग्रेस की सेवा की। उस वक्त के डर के माहौल का भी मुख्यमंत्री ने जिक्र किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज परिस्थितियां काफी बदल गयी है। लेकिन उस वक्त सरकार कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बहुत परेशान करती थी। उनके साथ दुर्व्यवहार करती थी। इतना बोलते-बोलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल फफक पड़े.. उन्होंने आंसू पोछना शुरू किया, तो कार्यकर्ताओं ने महेंद्र कर्मा को लेकर नारेज लगाने शुरू कर दिये।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर बदल रहा है। बस्तर के लोगों को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है और इस बात की चर्चा अब पूरे देश में हो रही है। उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त िकए।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button