दुर्लभ रंग बिरंगी पौधों के कलम की अदला – बदली से अपने बगानों को बनाएं आकर्षक

रायपुर। प्रकृति की ओर सोसायटी द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए आकर्षक निःशुल्क योजना ” विविध किस्म के दुर्लभ रंग बिरंगी पौधों के कलम की अदला – बदली से अपने बगानों को सुशोभित कर आकर्षक बनाएं ” शुरुआत किया है
यह आयोजन प्रत्येक माह की अंतिम रविवार को आयोजित किया जाता है। किंतु आगामी शरदीय नवरात्रि के मद्देनजर ,यह कार्यक्रम रविवार 21 सितंबर को समय शाम 4 से 5 बजे तक ,बापू की कुटिया,गांधी नेहरू उद्यान, सिविल लाइंस,रायपुर में परिवर्तित किया गया है। इस आकर्षक योजना से लाभान्वित होने के लिए कार्यक्रम प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं।
मनीष त्रिवेदी 9425509229
शिल्पी नागपुरे 88391 20445
सुधा केसरवानी 94242 23553

