Big StoryNational

छत्तीसगढ़ के विधायकों ने राज्य की पवित्र मिट्टी, महानदी का जल देश के नाम किया समर्पित

रायपुर । मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन (एनएलसी भारत) के दौरान छत्तीसगढ़ के विधायकों ने भी वहां पर राज्य की पवित्र मिट्टी और महानदी का जल देश को समर्पित किया है। विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि मुंबई में आयोजित हो रहे इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सहित समूचे भारत के समस्त राज्यों के 2800 विधायकगण शामिल हुए हैं। इस सम्मेलन में लोकतंत्र में नीति निर्माण विधायिका को मजबूती सदन में विधायकों की भूमिका और कार्यभार जैसे विषयों पर मंथन तो किया जा रहा है। साथ ही भारत की एकता और अखंडता को और मजबूत बनाए रखने के लिए दलगत भाव, क्षेत्रवाद, जातिवाद, संप्रदायवाद से ऊपर उठकर राष्ट्रवाद को बल देने का प्रयास भी हो रहा है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button