March 6, 2026

सशिमं में हुआ दीप वितरण कार्यक्रम, कुम्हारों का किया गया सम्मान

0
999
Spread the love

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। सरस्वती शिशु मंदिर घरघोड़ा में दीपोत्सव और आत्म निर्भर भारत के तहत दीप वितरण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रायगढ़ जिला कभाजपा अध्यक्ष और विद्यालय समिति के वरिष्ठ सदस्य अरुणधर दीवान, विद्यालय के अध्यक्ष जैनेश्वर मिश्रा विद्यालय के व्यवस्थापक सुनीलसिंह ठाकुर विद्यालय के कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा विद्यालय के प्राचार्य देवनारायण पटेल और विद्यालय के सभी आचार्य और दीदियों के मौजूदगी में सर्वप्रथम मां सरस्वती ॐ और भारत माता की पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात सभी अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। क्षेत्र के दीप निर्माण कर्ता कुम्हारों का तिलक लगाकर और मिष्ठान देकर स्वागत और सम्मान किया गया ।तत्पश्चात विद्यालय के सभी भैया/बहनों और अभिभावकों को दीप वितरण किया गया । स्थानीय कुम्हारों का उत्थान ,सम्मान और उनके कार्यों के प्रोत्साहन के लिए विद्यालय की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *