‘कांतारा’ फेम ऋषभ बेस्ट एक्टर, नित्या बनीं बेस्ट एक्ट्रेस, शर्मिला टैगोर की ‘गुलमोहर’ ने मारी बाजी

Spread the love

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का ऐलान, विजेताओं को अक्टूबर में पुरस्कृत करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू

मुंबई। नेशनल फिल्म अवॉर्ड देश के सबसे बड़े फिल्म पुरस्कार में से एक है जिसकी शुरुआत 1954 में हुई थी। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय इस समारोह को आयोजित करता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों का वितरण करते हैं। वहीं आज सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। इस बार ऋषभ शेट्टी को फिल्म ‘कांतारा’ के लिए बेस्ट एक्टर और नित्या मेनन, मानसी पारेख को बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। वहीं नीना गुप्ता को फिल्म ऊंचाई के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।
बता दें कि, 70वां नेशनल अवॉर्ड 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 तक सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफाइड फिल्मों को दिए गए हैं। प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार विनर्स सहित विजेताओं को अक्टूबर 2024 में निर्धारित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पिछले साल कुछ बेहतरीन फिल्में देखने को मिली हैं, जिनमें यश की केजीएफ चैप्टर 2 और पोन्नियिन सेलवन-I को बेस्ट फ़िल्म का खिताब मिला। इस लिस्ट में कई ऐसी फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी छाप छोड़ी है।


बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस
बेस्ट एक्टर- ऋषभ शेट्टी, कंतारा
बेस्ट एक्ट्रेस- तिरुचित्राबलम में नित्या मेनन और कच्छ एक्सप्रेस में मानसी पारेख
बेस्ट बाल कलाकार: श्रीपथ, मलिकप्पुरम (मलयालम)
बेस्ट फीचर फिल्म बनी : आट्टम

बेस्ट तमिल फिल्म: पोन्नियिन सेल्वन 1
बेस्ट कन्नड़ फिल्म: केजीफ चैप्टर 2
बेस्ट तेलुगु फिल्म: कार्तिकेय 2
बेस्ट मलयालम फिल्म: सऊदी वेल्लाक्का CC.225/2009
बेस्ट प्लेबैक सिंगर महिला: बॉम्बे जयश्री, सऊदी वेल्लक्का CC.225/2009
बेस्ट डेब्यू निर्देशक: बस्ती दिनेश शेनॉय, मध्यान्तर (मलयालम)
बेस्ट फीचर फिल्म: आट्टम (नाटक)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफर: पोन्नियिन सेलवन-I के लिए रवि वर्मन
बेस्ट स्क्रीनप्ले : महेश भुवनेंद्र, अट्टम (नाटक)
बेस्ट साउंड डिज़ाइन: पोन्नियिन सेलवन-I के लिए आनंद कृष्णमूर्ति
बेस्ट संगीत निर्देशक: एआर रहमान, पोन्नियिन सेल्वन-I
बेस्ट कोरियोग्राफी: जानी मास्टर और सतीश कृष्णन (थिरुचित्रम्बलम)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *