Big StoryCSCSSports

कूच बेहार ट्रॉफी : छत्तीसगढ़ जीत से चार विकेट दूर, हरियाण के 76 रन पर 6 विकेट

रायपुर।  मेस अंडर 19 कूच बेहार ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का पहला चार दिवसीय मैच 06-09 नवंबर तक सेक्टर-10 भिलाई में हरियाणा अंडर 19 टीम के विरुद्ध खेला जा रहा है। तीसरे दिन की समाप्ति तक हरियाणा ने 27 ओवरों में 6 विकेट खोकर 76 रन बना लिये है। छत्तीसगढ़ की ओर से ओम वैष्णव ने 3 विकेट तथा धनंनजय नायक ने 2 विकेट प्राप्त किये। तीसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने 358 रनों की बढ़त पर है। छत्तीसगढ को मैच जितने के लिए मात्र 4 विकेटों की जरुरत है।
इससे पहले छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 81.3 ओवरों में 10 विकेट खोकर 269रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से विकल्प तिवारी ने शानदार शतक लगाते हुये 132 रन बनाये, विकल्प ने प्रथम जाचक के साथ 81 रन तथा साहिल रजत शरीफ के साथ 75 रनों के साझेदारी की। प्रथम जाचकने 43 रन तथा साहिल ने 38 रन बनाये । हरियाणा टीम की ओर से कनिष्क चौहान ने 5 विकेट एवं सम्मीने 4 विकेट प्राप्त किया।
हरियाणा ने अपनी पहली पारी में 67.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 174 रन बनाये। हरियाणा की ओर से सम्मी ने 41 रन तथा कृषग ने 35 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से विकल्प तिवारी ने 4 विकेट तथा धनंजय नायक ने 3 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ ने अपनी दूसरी पारी में 102.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 336 रन बनाये। छत्तीसगढ़ की ओर से आदित्य श्रीवास्तव ने 76 रन, विवेक यादव ने 70 रन तथा विकल्प तिवारी ने 65 रन बनायेहरियाणा की ओर से कनिष्क चौहान एवं सम्मी ने 4-4 विकेट प्राप्त किया।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button