जेसीआई रायपुर उमंग द्वारा ‘जेसीआई वीक’ का भव्य समापन
रायपुर। जेसीआई रायपुर उमंग (ज़ोन IX) द्वारा आयोजित जेसीआई वीक का शनिवार 13 सितंबर को भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर इन्फ्लुएंसर अवार्ड 2025 प्रदान कर समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्री मोतीलाल साहू, विधायक रायपुर ग्रामीण उपस्थित रहे। विशेष उपस्थिति में श्री अमिताभ दुबे (जेसीआई सुपर चैप्टर कोच), अध्यक्ष त्रिलोचन साहू, चैप्टर इंचार्ज घनश्याम सिन्हा एवं सचिव कुलेश्वर धिवार शामिल रहे।
सप्ताहभर चले इस आयोजन में सामाजिक सरोकार, नेतृत्व विकास और सामुदायिक उत्थान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। अध्यक्ष ने कहा कि – “जेसीआई वीक समाज सेवा और प्रेरणा का प्रतीक है।”
