City

“कका की चौपाल” : मुख्यमंत्री भूपेश के जन्मदिन पर पार्षद बंटी होरा ने बच्चों से कराया “कका की चौपाल” का लोकार्पण

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर पार्षद बंटी होरा ने बच्चों से कराया “कका की चौपाल” का लोकार्पण


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर पार्षद बंटी होरा ने बच्चों के साथ केक काटा। कॉपी,पेंसिल व चॉकलेट देकर  “कका की चौपाल”  का लोकार्पण बच्चों से कराया।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन मनाया।  जोन 2 अध्यक्ष व पार्षद बंटी होरा ने अपने वार्ड के स्कूली बच्चों के साथ केक काटकर और बच्चों को कॉपी,पैनसील व चॉकलेट गिफ्ट के रूप में दिया।

साथ ही वार्ड के अंतर्गत साईनगर भाटापारा में एक कका की चौपाल का निर्माण कराया गया है। इसका लोकार्पण बच्चों के हाथों कराया गया। चौपाल में मुख्यमंत्री की योजना व निगम की योजना में दस्तावेज उपयोग होने वाले का पटन भी लगाया गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से  पार्षद कामरान अंसारी,वार्ड अध्यक्ष गौतम यादव,दीपक सेन,रजा ख़ान भाई,कारण गुलाटी ,मतलूब क़ुरैशी,इकलख क़ुरैशी,प्रमोद महानंद सहित अन्य शामिल थे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button