निवेशकों के 31 लाख करोड़ डूबे : सेंसेक्स 4389 अंक गिरकर 72,079 पर हुआ बंद

Spread the love

मुंबई। लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन आज यानी, 4 जून को सेंसेक्स 4389 अंक (5.74%) की गिरावट के साथ 72,079 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 1,379 अंक (5.93%) की गिरावट रही, ये 21,884 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और 5 शेयरों में तेजी रही। NTPC और SBI के शेयरों में करीब 15% की गिरावट रही। LT, पावर ग्रिड के शेयर 12% से ज्यादा नीचे है। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में करीब 5.74% की तेजी रही।

PSU बैंक इंडेक्स 15% और ऑयल एंड गैस 11% टूटा
NSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में गिरावट रही। निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 15.14% टूटा है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 11.80% की गिरावट रही। निफ्टी मेटल में 10.63% और रियल्टी में 9.62% की गिरावट रही। ऑटो सेक्टर भी 3.33% नीचे बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *