Big StoryCity

दूसरे दिन कसडोल पहुंची कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा, प्रदेश अध्यक्ष बैज सहित शामिल हुए कई दिग्गज नेता

दीपक बैज, सुशील आनंद शुक्ला और सुरेंद्र वर्मा ने की यात्रा की आगुवाई



रायपुर। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर के लिए गिरौधपुरी धाम से प्रारंभ की गई। छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा दूसरे दिन कसडोल पहुंची। इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कसडोल से रोहांसी आते हुए सभी ने ग्राम कुम्हारी में लंच ब्रेक किया। 

इस अवसर पर जनता से उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ते व अनियंत्रित अपराध, अराजकता तथा भाजपा शासन की विफलताओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सामाजिक समरसता लाने प्रदेशवासियों को भय और आतंक से मुक्ति दिलाने तथा प्रदेश में पुन: शांति व्यवस्था कायम करने के लिए हमने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकाली है।  छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button