Big StoryState

प्रेम प्रसंग में युवक एवं युवती ने जहर खाया, दोनों की मौत

कांकेर। जिले के अतिसंवेदनशील ईलाके के ग्राम गुड़ाबेड़ा के पटेलपारा निवासी युवक व युवती दोनो प्रेम करते थे। युवती के परिजनों ने युवती की 16 जून को सगाई कर दिया। सगाई से परेशान युवती ने युवक के साथ मिलकर सगाई के उपरांत 16 जून को जहर सेवन कर इहलीला समाप्त कर लिया। मृतिका के बड़े भाई ने कोयलीबेड़ा पुलिस को बताया कि ग्राम पटेलपारा गुड़ाबेड़ा निवासी 20 वर्षीय शांति दर्रो पिता सुकदेव दर्रो के जहर खाने से मौत हो गया। मृतिका के भाई ने पुलिस को बताया कि मृतक का गांव के ही सोनू कोमरा के साथ एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 16 जून की सुबह 6 बजे गांव के रामदेव पोया ने आकर बताया कि तुम्हारी बहन और सोनूराम खेत मे बेहोशी हालत मे पड़े है, जिसे ईलाज के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां पर ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतिका की सगाई होने के कारण जहर पीकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। दूसरे पक्षे से मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि युवक व युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की सगाई हो जाने के कारण मेरा पुत्र 20 वर्षीय सोनूराम कोमरा पिता बुधराम कोमरा का जहर खाने से मौत हो गया। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दोनो का आपस मे प्रेम प्रसंग होने से और लड़की का 16 जून को गांव मे सगाई होने के कारण जहर पीकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button