March 6, 2026

भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर : चंद्राकर

0
IMG-20250921-WA0013
Spread the love

रायपुर। भाजपा रायपुर शहर जिला द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन आज टाऊन हॉल में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम के प्रारंभ में शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रबुद्ध सम्मेलन के माध्यम से जो सुझाव आते है उसे केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लागू किया जाता है जिससे सरकार में जनता की भागीदारी स्पष्ट रूप से दिखती है।



मुख्य वक्ता के रूप में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुरूद विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि अब विश्व के किसी भी देश की हिम्मत नहीं है कि वे भारत की तरफ आंख उठाकर देख सके,श्री चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गांव में महिलाओं को शौच जाने के लिए रात होने का इंतजार करना पड़ता था एवं पीने के पानी के लिए हमारी देश की माताएं लंबी कतार में लगकर अपनी बारी आने का इंतजार करती थी, आज पूरे देश के हर घर में ना केवल शौचालय उपलब्ध है बल्कि पानी की पाइपलाइन भी उपलब्ध करवाई जा रही है। श्री चंद्राकर ने कहा कि भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है एवं अब भारत सामानों का आयत–निर्यात डॉलर में नहीं रूपयों में करता है।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी,वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक बजाज,चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सतीश थोरानी, कैट के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत तुषार चोपड़ा, अकबर अली, राजकुमार राठी, सोनू सलूजा, नवीन शर्मा, नवीन जैन,हरीश ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित मैशेरी एवं आभार प्रदर्शन राजकुमार राठी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर व्यास, जसप्रीत सिंह, कांति पटेल, डॉ.सुजीत परिहार, पूजा शर्मा, सीए अमिताभ दुबे, ई.प्रेमरतन माहेश्वरी,अजय पाणिकर, अधिवक्ता सविता गुप्ता, स्मिता पांडे, बिंदिया अग्रवाल, वेदिका जैन, लोकेश चंद्रकांत जैन,संतोष श्रीवास्तव, मोनू आहूजा, सुब्रत घोष, जितेंद्र नाग, जयराम कुकरेजा, रमेश शर्मा, दीपक शर्मा,ख़ेम सेन,राम प्रजापति, संतोष जैन, सरिता साहू, उत्तम पटेल, रविंद्र सिंह ठाकुर, संजीव सोनी, निखिल सोनी, विकास सोनी, अशोक गुप्ता, अनिल गुप्ता, अखिल चटर्जी,मुकेश गौर, मिनी पांडे, सौरभ पाठक सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *