CityDESK STORY

एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला दर्ज होने पर एक आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

ओवररेट मामले में दो आबकारी उपनिरीक्षकों को शो-काज नोटिस जारी छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई


20 अगस्त 2026राज्य के आबकारी आयुक्त ने मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के जिले के आबकारी उपनिरीक्षक श्री संतोष कुमार नारंग के विरूद्ध एंटी करप्शन ब्यूरो में मामला  दर्ज होने पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है।एक अन्य मामले में श्री आशाराम शाक्य आबकारी उपनिरीक्षक (निलंबित) तत्कालिन डीईओ कार्यालय बालोद को ग्राम अरकार जिला बालोद में शराब जब्त किए जाने जब्तशुदा पेटियों से प्राप्त शिशियों में लगे होलोग्राम की संख्या जांच करने पर मदिरा का विक्रय निर्धारित विक्रय सीमा से अधिक मात्रा में थोक में विक्रय किया जाना पाया गया। इस कारण उन्हें शो-काज नोटिस जारी कर 07 दिवस के भीतर जवाब-दावा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।श्री पी. माधव राव आबकारी उपनिरीक्षक तत्कालिन कार्यालय जिला बलौदाबाजार के विरूद्ध देशी कम्पोजिट रोहासी के विदेशी मदिरा दुकान के काउंटर पर अधिक दर पर मदिरा विक्रय की शिकायत प्राप्त हुई इस कारण उन्हें शो-काज नोटिस जारी कर 07 दिवस के भीतर जवाब-दावा प्रस्तुत करने को कहा गया है।

News Desk

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button