Citykanker

भाजपाईयों ने खंडशिक्षा अधिकारी कोसरे का पुतला फूंका

दुर्गूकोंदल | दुर्गूकोंदल विकासखंड में 03 सितंबर मंगलवार को मुख्य चौक दुर्गूकोंदल में खंड शिक्षा अधिकारी शिवप्रसाद कोसरे का भाजपाईयो ने पुतला दहन किया। भाजपाईयों ने खंड शिक्षा अधिकारी पर आरोप लगाते हुये कहा कि एस. पी. कोसरे के द्वारा गत दिनो नवीन कन्या हाई स्कूल दुर्गुकोंडल में सरस्वती साइकिल वितरण कार्यक्रम में भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं करना इसके अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जनभागीदारी अध्यक्ष, जनपद सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधियों संगठन के पदाधिकारीयो के साथ उपेक्षा करते हुये, विधायक सावित्री मनोज मंडावी की चाटुकारिता करना बंद करो का नारा लगाते हुए पुतला दहन किया। और कहा कि अधिकारी कर्मचारी चाटुकारिता बंद करे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को नजरअंदाज न करें | जिसमें उपस्थित मण्डल अध्यक्ष पीलम नरेटी, विजय पटेल, शकुंतला नरेटी, अशोक जैन, जोहन गावड़े, सिरो कोमरे, कृष्णा दुग्गा, फूलसिंह मंडावी, विकास राजु नायक यशवंत तिवारी, योगेश कुलदीप, मनोज बघेल, सुदेश तोप्पा, सोनू उइके, मिलाप बघेल, राकेश राना, जीवन उइके, धनराज टांडिया, नकुल पटेल, जागेश्वर कौशिक, पुष्पराज महावीर, राहुल जामुलकर, आदि भाजपा कार्यकर्त्ता थे इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी एस पी कोसरे ने बताया कि मैंने किसी प्रकार से जन भागीदारी समिति अध्यक्ष जनपद सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों के साथ उपेक्षा नहीं किया है यह कार्यक्रम नवीन कन्या हाई स्कूल दुर्गुकोंडल के प्रभारी प्राचार्य के द्वारा किया गया था।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button