gharghoda

खेतों में फ्लाई एश की डंपिंग, फसलों को कर रही बर्बाद!

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। घरघोड़ा क्षेत्र की बड़ी कम्पनी खेतों में अवैध फ्लाई एश डंपिंग कर रहा। एनजीटी के आदेशों नहीं कर रहे पालन। रायगढ़ जिले में शासन-प्रशासन के तमाम कवायदों के बावजूद क्षेत्र के निजी उद्योग समूहों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। कई उद्योगों के द्वारा नियम कानूनों को ताक पर रखकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ताजा मामले में घरघोड़ा क्षेत्र के टीआरएन कंपनी से निकले फ्लाई ऐश को छोटे गुमदा गाँव के पास डंप किये जाने का मामला सामने आया है। फ्लाई ऐश का यह ढेर किसी के लिये भी जानलेवा साबित हो सकता है साथ ही मामले को दरकिनार कर किये गए इस फ्लाई एश डंपिंग से आसपास के खेतिहर भूमि मे रख के रिसाव होने से खेतों की फसले बर्बाद हों सकती है! ऐसी गतिविधियों पर प्रशासन के द्वारा कार्रवाई के दावे किए जाते हैं, लेकिन इस के बाद भी उद्योगों की दबंगई सर चढ़ कर बोल रही है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button