City

‘विकास’ की कांवर यात्रा में शामिल हुए सीएम भूपेश


रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गुढिय़ारी के मारूति मंगलम भवन से प्रारंभ हुई विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। हर साल की तरह इस साल भी रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय के नेतृत्व में कांवर यात्रा निकाली गई। सावन माह में भगवान शिव की अराधना की जाती है और कांवडिय़ों द्वारा कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने शिवलिंग की पूजा कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेश की जनता के सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में कावडिय़ों द्वारा हर हर महादेव, बोल बम-बोल बम के नारों से आसमान गूंज उठा। इस अवसर पर बस्तर लोकसभा सांसद व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय,नगर निगम अध्यक्ष प्रमोद दुबे सहित भक्तजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button