घरघोड़ा भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्म दिन सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया
घरघोड़ा मंडल के छर्राटागर में स्वच्छता अभियान संपन्न
सांसद राधेश्याम राठिया जी ने भी कीया अपना श्रम दान


घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। । भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर पूरे देश में 17 सितंबर से 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है, इसी कड़ी में घरघोड़ा मंडल भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर ग्राम छर्राटांगर में स्वक्षता अभियान के रूप में मनाया गया।

आज के इस स्वक्षता अभियान के कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद राधेश्याम राठिया ने भी अपना श्रम दान किया व स्वक्षता का संदेश दिया। वहीं आज के इस कार्यक्रम में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के घरघोड़ा मंडल के प्रभारी शिशुपाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, मंडल महामंत्री हंस राज गुप्ता, कुमुदिनी राठिया, मंडल उपाध्यक्ष रंजीत कनोजिया, संगीता झरिया, समय नाथ माझी, श्रीकांत राठिया, कुंतिला उरांव, पालू उरांव, जयराज पैंकरा, विश्वनाथ गुप्ता, पुरुषोत्तम चौहान सहित भाजपा के कार्यकर्ता, पदाधिकारी, ग्रामवासी उपस्थित रहे।
