Big Storypolitics

सी वोटर्स सर्वे में ‘कका’ ही पहली पसंद 

रायपुर (एजेंसी)। छत्तीसगढ़ में चुनाव नजदीक है। चुनावी सरगरगर्मियों के बीच सी- वोटर का सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में एक सवाल ये पूछा गया था कि मुख्यमंत्री के चहरे के लिए प्रदेश के लोगों की पहली पसंद कौन है ? जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लोगों ने सबसे ज्यादा पसंद किया.
इस बार भाजपा ने आचार संहिता लगने से पहले ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सियासी तापमान भी बढ़ा दिया है। इसके बाद सी वोटर ने छत्तीसगढ़ का पहला ओपिनियन पोल किया है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की पहली पसंद को लेकर भी जनता से सवाल किया गया। सर्वे में शामिल लोगों में से 49 प्रतिशत ने मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपनी पहली पसंद बताया। 24 प्रतिशत लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को अपनी पसंद करार दिया जबकि 13 प्रतिशत ने टीएस सिंहदेव और 14 प्रतिशत ने अन्य को अपनी पसंद बताया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कामकाज को लेकर भी जनता का मूड जानने की कोशिश की गई। सर्वे में शामिल लोगों में से 46 प्रतिशत ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के काम से बहुत संतुष्ट हैं जबकि 32 प्रतिशत ने कहा कि वे कम संतुष्ट हैं। वहीं 20 प्रतिशत ने असंतुष्ट और दो प्रतिशत ने पता नहीं कहा। सर्वे में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कामकाज को लेकर भी सवाल किया गया। सर्वे में शामिल लोगों से पूछा गया कि राज्य सरकार के कामकाज से कितना संतुष्ट हैं? इस पर 42 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे सरकार के कामकाज से बहुत संतुष्ट हैं। 34 प्रतिशत कम संतुष्ट और 23 प्रतिशत लोग सरकार के काम से असंतुष्ट हैं जबकि एक प्रतिशत ने पता नहीं कहा।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button