Big StoryCSCSSports

बीसीए की अंडर-23 टीम के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन

भिलाई। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आगामी दिनों में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर 23 के खिलाड़ियों का चयन किया गया। ट्रायल के दौरान 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उसमें से 15 खिलाड़ी चुन लिए गए हैं। वहीं सीनियर ग्रुप में 49 खिलाड़ियों ने भाग लिया, उनमें से 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों का एक कैंप आगामी दिनों में लगाया जाएगा। इसके बाद दो टीम बनाकर आपस में मैच कराए जाएंगे। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर सीनियर टीम का गठन किया जाएगा। दोनों ही वर्ग की चयन स्पर्धा ऑब्जर्वर भावेश चंद्रणा, चयनकर्ता जी प्रेमनाथ, मो तस्नीम एवं संजय चौधरी थे। कोऑर्डिनेटर प्रशांत कुमार भारद्वाज थे। चयन स्पर्धा के दौरान बीसीए के सचिव भास्कर गोस्वामी एवं संयुक्त सचिव एन अभिलाष उपस्थित थे। ट्रायल मैच कल्याण कॉलेज में हुए।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button