Big Storypolitics

मुख्यमंत्री बोले- जीतेंगे छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें, भाजपा इस बार 400 पार

रायपुर। लोकसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रत्याशी अभी तय नहीं हैं और लोकसभा के केंद्रीय कार्यालय खुल गए। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देश पर प्रदेश की सभी 11 लोकसभाओं में 31 जनवरी तक कार्यालय खोले जाने हैं। इसके पहले कदम पर राजधानी रायपुर में रायपुर लोकसभा के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा, इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा सभी 11 सीटें जीतेगी, इसी के साथ देश में इस बार भाजपा 400 सीटों के पार जाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, रायपुर लोकसभा में 9 विधानसभाएं हैं, इसमें से 8 विधानसभाओं में भाजपा जीती है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से भाजपा पर जनता ने भरोसा किया है और भाजपा को विधानसभा के चुनाव में 54 सीटों पर जीत मिली है। इसके लिए हम जनता का धन्यवाद करते हैं। साथ ही जनता को भरोसा दिलाते हैं कि भाजपा ने मोदी की गारंटी में जो भी वादा किया है, उसे पूरा किया जाएगा।
पांच लाख से ज्यादा मतों से जीतेंगे रायपुर में
श्री साय ने कहा, रायपुर में पहले रमेश बैस सांसद थे। इस समय सुनील सोनी सांसद हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को रायपुर से पांच लाख से ज्यादा मतों जीत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने साय ने कार्यकर्ताओं से सवा किया, आज भाजपा के सामने कोई है, तो कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया, कोई नहीं है। श्री साय ने कहा, देशभर में विचारधारा का भी काम हुआ है। अयोध्या में रामलला की स्थापना हो गई। ट्रिपल तलाक, 370 धारा हट गई। आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। मोदी जी का विश्व में सम्मान हो रहा है तो यह भारतवासियों का सम्मान है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, इसी नारे के साथ भाजपा देश को बढ़ाने में लगी है।
जीतेंगे सभी 11 सीटें : बृजमोहन
शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, छत्तीसगढ़ का इतिहास आपने बदला है। विधानसभा के बाद अब लोकसभा में भी बदलना है। मोदी जी को बताना है कि आपकी गारंटी पर हमने विधानसभा चुनाव जीता है। अब लोकसभा में 11 की 11 सीटें हम जीतकर बताएंगे। उन्होंने कहा, आज मोदी जी का योगदान है, जो आज छत्तीसगढ़ का स्वरूप दिख रहा है। आपके दम पर हमने सरकार बनाई है। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा, नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सब कार्यकर्ता जी-जान से काम करेंगे। रायपुर लोकसभा सीट को हम ज्यादा से ज्यादा मतों से जीतने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में रायपुर के सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, रामप्रताप सिंह, रायपुर लोकसभा के प्रभारी संदीप शर्मा, विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, देवजी पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button