Big StoryCity

हसदेव अरण्य वन क्षेत्र में कटाई के खिलाफ युकां ने पीएम-सीएम का पुतला फूंका

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा बुधवार काे सरगुजा के हसदेव वन क्षेत्र में पेड़ कटाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला फूंका गया। राजधानी रायपुर में जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप के नेतृत्व में बूढ़ातालाब स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन कर पुतला फूंका।
जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर सभी जिलों में प्रदर्शन किया गया। शहर-जिला, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव जित्तू बारले, मो. फहीम शेख, अर्जुन सिंग, आस मोहम्मद, रायपुर जिला महासचीव दिनेश मिश्रा, चंदन बारीक, केशव सिन्हा, राजेश साहू ,सत्तार चौहान, भक्तेश्वर वैष्णव, प्रभाकर झा, प्रवाह नसरे, श्रेयश शुक्ला, विनय तिवारी, भास्कर दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष भूपेंद्र जलछत्री, विष्णु गुप्ता, अभिषेक साहू सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button