ग्राम गुमड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर संपन्न: सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया आधुनिक चिकित्सा का लाभ
घरघोड़ा(गौरी शंकर गुप्ता)। ग्राम गुमड़ा में रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ स्टील सिटी एवं सन स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीणों की जबरदस्त उत्सुकता देखी गई, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया और नि:शुल्क दवाओं का लाभ उठाया।

सामाजिक संस्थाओं और उद्योग जगत की साझा पहल
शिविर के सफल संचालन में रोटरी क्लब रायगढ़ स्टील सिटी के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल, सचिव डॉ. सतीश अग्रवाल, चेयरमैन सतीश अग्रवाल एवं को-चेयरमैन डॉ. अहरनिष अग्रवाल के साथ अभिषेक अग्रवाल, नितेश अग्रवाल और आकाश पुरसेठ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं सन स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से डायरेक्टर दिव्यांशु गर्ग के मार्गदर्शन में सुनील पंडा, रंजीत सामंत, संजय सिंह, हेमराज साहू, चन्द्र भूषण पटेल, अमित यादव, हुलास महंत एवं विवेकानंद तिवारी ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए व्यवस्थाएं संभालीं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा गहन स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में चिकित्सा जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की टीम ने अपनी सेवाएँ दीं, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
डॉ. शलभ अग्रवाल (एमबीबीएस, डीएनबी मेडिसिन)
डॉ. प्रशांत अग्रवाल (एमडी मेडिसिन)
डॉ. आंचल अग्रवाल (एमएस स्त्री एवं प्रसूति रोग)
डॉ. रोशन अग्रवाल (एमडी फिजिशियन)
डॉ. राहुल अग्रवाल (दंत रोग विशेषज्ञ)
इन चिकित्सकों द्वारा सामान्य रोगों के साथ-साथ विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य और दंत समस्याओं की बारीकी से जांच की गई। मरीजों को तात्कालिक उपचार के साथ-साथ आवश्यक दवाइयाँ भी नि:शुल्क प्रदान की गईं।
ग्रामीणों ने व्यक्त किया आभार
शिविर का लाभ उठाने आए ग्रामीणों ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। स्थानीय निवासियों का कहना था कि दूरस्थ क्षेत्रों में विशेषज्ञ डॉक्टरों तक पहुँचना कठिन होता है, ऐसे में गाँव में ही इतनी उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा मिलना किसी वरदान से कम नहीं है। यह शिविर न केवल उपचार बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में भी मील का पत्थर साबित हुआ।
