Uncategorized

फोरलेन सड़क, यात्री रेल और मुद्दों पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, उस्मान बेग ने सौंपा ज्ञापन

घरघोड़ा/रायगढ़। क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में जिला प्रशासन को तीन अहम मांगों पर ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस ग्रामीण उस्मान बेग के नेतृत्व में फोरलेन सड़क निर्माण, यात्री रेल सेवा शुरू करने और NTPC तिलाईपाली परियोजना में स्थानीय हितों को लेकर आवाज उठाई गई। उस्मान बेग ने रायगढ़–घरघोड़ा (37 किमी) और घरघोड़ा–धरमजयगढ़ मार्ग को फोरलेन बनाने, लंबित स्वीकृति की स्थिति सार्वजनिक करने तथा सड़क सुरक्षा के लिए डिवाइडर, लाइट और संकेतक लगाने की मांग की। उन्होंने बताया कि भारी ट्रैफिक और कोयला वाहनों के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। दूसरे ज्ञापन में घरघोड़ा–धरमजयगढ़ से बिलासपुर और रायपुर के लिए लोकल पैसेंजर/MEMU ट्रेन शुरू करने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि 2012 में स्वीकृत रेल लाइन पर मालगाड़ी चल रही है, लेकिन आज तक आम जनता को यात्री सुविधा नहीं मिल पाई है, जिससे छात्र, कर्मचारी और मरीजों को परेशानी हो रही है।



तीसरे ज्ञापन में NTPC तिलाईपाली परियोजना में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता से रोजगार देने, लंबित मुआवजा भुगतान करने और DAV स्कूल की फीस कम कर छाल के समान करने की मांग रखी गई। साथ ही प्रभावित परिवारों को मुफ्त एवं रियायती शिक्षा सुविधा देने की बात कही गई। ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री कार्यालय, रेल मंत्रालय, रेलवे बोर्ड, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक को भी भेजी गई है। उस्मान बेग ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो युवा कांग्रेस गांधीवादी तरीके से चरणबद्ध और सशक्त आंदोलन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button