भाजपा स्थापना दिवस : एकात्म परिसर में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष देव ने किया ध्वजारोहण

Spread the love

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा, 6 अप्रैल 1980 को आज से ठीक 44 वर्ष पूर्व भारत में राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत एक नए राजनीतिक दल का उदय हुआ। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए संकल्पित है।


शिव प्रकाश शनिवार को भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे। उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष किरण देव के साथ एकात्म परिसर में ध्वजारोहण किया। शिव प्रकाश ने भारतीय जनता पार्टी की 44 वर्षों की राजनीतिक यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा आगामी लोकसभा चुनाव में आप सभी कार्यकर्ताओं को पहले से भी अधिक परिश्रम कर बेहतरीन नतीजे लाने के लिए अपना योगदान देना है और अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करना है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, भारत में सैकड़ों राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीतिक दल हैं, लेकिन उनमें सबसे अलग स्थान भाजपा का है। इसका मूल कारण पार्टी की मूल विचारधारा है। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक पुरंदर मिश्रा एवं जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल ने उपस्थित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का शाल व श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *