March 6, 2026

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने की करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणा, घरघोड़ा की जनता में जताया आभार

0
343
Spread the love

भाजपा मंडल घरघोड़ा के महामंत्री हंसराज गुप्ता ने कहा – भाजपा की राजनीति, विकास की राजनीति



घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। बुधवार को घरघोड़ा के गायत्री मंदिर से तमनार हाईस्कूल तक यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए, घरघोड़ा की इसी मंच से मंत्री ने विकास का पिटारा खोला और घरघोड़ा में विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा की जिसमें प्रमुख रूप से

  1. मालिडीह से घरघोडी तक पक्की सड़क
  2. चिमटा पानी से करूंजखोल तक पक्की सड़क
  3. अमलीडीह से डोकरबूढ़ा तक सड़क का चौड़ी करण
  4. ढोरम से कोटरीमाल पक्की सड़क
  5. घरघोड़ा से झांकादरहा तक सड़क का मरम्मतीकरण
  6. घरघोड़ा स्टेडियम में स्पोर्ट्स हॉस्टल
  7. घरघोड़ा अस्पताल में डायलेसीस यूनिट,बर्न यूनिट और एम्बुलेंस
    जैसी करोड़ों की सौगात दी।

जनता ने खुशी जाहिर की

उक्त विकास कार्यों के मिलने से घरघोड़ा की जनता ने खुशी जाहिर की व मंत्री जी को धन्यवाद व्यक्त किया,
भाजपा मंडल घरघोड़ा के महामंत्री हंस राज गुप्ता ने कहा कि, भाजपा की एक ही राजनीति विकास की राजनीति रही है, कांग्रेस की पूर्व भूपेश सरकार ने घरघोड़ा, लैलूंगा, धर्मजयगढ़ की जनता को रायगढ़ घरघोड़ा रोड के रूप में जहन्नुम जैसा दर्शन कराया, पर भाजपा की सरकार आते ही सबसे पहले इस रोड को चमकाया और अब मंत्री ओपी चौधरी जी व सांसद राधेश्याम राठिया जी ने इस क्षेत्र के लिए विभिन्न विकास कार्य दिए हैं, और आगे भी विकास के कार्य होते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *