March 6, 2026

डीएपी खाद की मांग को लेकर कचना खाद्य सोसायटी पहुंचे किसान, सौंपा ज्ञापन

0
99
Spread the love

रायपुर। जून 25 रायपुर कचना खाद्य सोसायटी में वार्ड क्रमांक 9 के छाया पार्षद गावेश साहू के नेतृत्व में किसानों ने डीएपी खाद की मांग को लेकर सामूहिक ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कार्यालय प्रबंधक से मुलाकात कर बताया कि खेतों में रोपा व अन्य बुआई कार्य प्रारंभ हो चुके हैं, लेकिन डीएपी (डाय-अमोनियम फॉस्फेट) खाद की अनुपलब्धता से वे बेहद परेशान हैं।



छाया पार्षद गावेश साहू ने कहा –“किसान हमारी रीढ़ हैं। यदि समय पर खाद उपलब्ध नहीं कराई गई तो इसका असर न केवल फसल पर पड़ेगा, बल्कि बाजार और आम जनजीवन पर भी प्रभाव डालेगा। हमने सोसायटी प्रबंधक से स्पष्ट मांग की है कि तुरंत डीएपी खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे किसानों को राहत मिल सके।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि “यदि आने वाले कुछ दिनों में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की जाती, तो हम जनहित में आंदोलन की राह अपनाने के लिए विवश होंगे।” छाया पार्षद ने यह भी जोड़ा कि सरकार और प्रशासन को किसानों की इस समस्या को प्राथमिकता पर लेकर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि कृषि कार्य बाधित न हो और खाद्यान्न उत्पादन सुरक्षित रह सके।

ज्ञापन सौंपने वालों में भीखू वर्मा, गिरवर साहू, शैलेंद्र साहू, यश जी, राकेश वर्मा, किशन धीवर, कुंदन साहू, भोला साहू, मनोज वर्मा तथा प्रिंस साहू शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *