kanker

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री का किया गया भव्य स्वागत


कांकेर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर माननीय श्री किरण सिंहदेव एवं एवं छत्तीसगढ़ राज्य के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री माननीय श्री केदार कश्यप जी का कांकेर प्रवास के दौरान श्री मुकेश श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में निवास स्थान के सामने आत्मीय स्वागत किया गया…. भारतीय जनता पार्टी ने विधायक जगदलपुर माननीय श्री किरण सिंह देव को नई जिम्मेदारी देते हुए छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है इसके साथ ही विधायक नारायणपुर विधायक श्री माननीय श्री केदार कश्यप को नवीन कैबिनेट में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है बस्तर क्षेत्र से दोनों विधायक को नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है…. दोनों ही विधायकों के कांकेर प्रवास के दौरान कांकेर नगर में भव्य स्वागत किया गया स्वागत कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र दवे, अधिवक्ता एवं नोटरी श्री पुरुषोत्तम केसरवानी, श्री राजेश श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार श्री गणेश तिवारी,श्री अमृतलाल जरवानी, श्री पंकज लालवानी,श्री केतन व्यास श्री अनमोल श्रीवास्तव, श्री राकेश जैन तथा अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button