Big StoryRAIPUR

विधायक मोतीलाल साहू ने इंटरनेशनल जादूगर अनिल कुमार का किया सम्मान

रायपुर। साहू मित्र मंडल ( रचनात्मक प्रकोष्ठ) शहर जिला रायपुर संघ रायपुर छत्तीसगढ़ के सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के प्रथम इंटरनेशनल जादूगर अनिल कुमार साहू का मुख्य अतिथि विधायक मोतीलाल साहू ने प्रस्तुति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। साहू मित्र मंडल ( रचनात्मक प्रकोष्ठ) शहर जिला रायपुर संघ रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा 14 जुलाई रविवार को कर्म धाम कृष्ण नगर रायपुर में प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित मुख्य अतिथि विधायक मोतीलाल साहू रायपुर ग्रामीण तथा संरक्षक किरण साहू,यशवंत साहू अध्यक्ष बाबूलाल साहू एवं कृष्णा साहू,जगदीश साहू,संदीप साहू एवं समस्त साहू मित्र मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे। इसमें इंटरनेशनल जादूगर अनिल कुमार साहू निवासी सिंचाई कॉलोनी अभनपुर रायपुर छत्तीसगढ़ ने जादू गिरी का प्रदर्शन किया। संपूर्ण छत्तीसगढ़ में साहू समाज से जादू के क्षेत्र में प्रथम व्यक्ति हैं। इस तरह उन्होंने अपने परिवार तथा साहू समाज को गौरवांवित किया है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button