March 5, 2026

लैलूंगा में जिला स्तरीय सुमंत जयंती समारोह 2 मार्च को, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

0
03
Spread the love

लैलूंगा/घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। लैलूंगा सूत सारथी समाज के तत्वावधान में जिला स्तरीय सुमंत जयंती समारोह का भव्य आयोजन 02 मार्च 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे से लैलूंगा में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद स्कूल के सामने, लैलूंगा में होगा। इस आयोजन को लेकर समाज के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का वातावरण है।
समारोह का उद्देश्य समाज के सामाजिक उत्थान को गति प्रदान करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभावान व्यक्तियों को सम्मानित करना है। कार्यक्रम में सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, खेलकूद, कला एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को विशेष रूप से सम्मान प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति का मानना है कि ऐसे सम्मान समारोह से समाज के युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में कौशल्या विष्णुदेव साय (धर्मपत्नी मान. विष्णुदेव साय) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। समारोह की अध्यक्षता दीप्ति रोहित सारथी (अध्यक्ष, नगर पालिका अकलतरा) करेंगी।
विशिष्ट अतिथियों में देवेंद्र प्रताप सिंह (राज्यसभा सांसद), विद्यावती सिदार (विधायक लैलूंगा) एवं कपिल सिंहानिया (अध्यक्ष, नगर पंचायत लैलूंगा) की उपस्थिति समारोह को विशेष गरिमा प्रदान करेगी।
आयोजन समिति ने समस्त स्वजातीय भाई-बहनों एवं क्षेत्र के नागरिकों से सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन केवल एक जयंती समारोह नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सम्मान और प्रेरणा का मंच है, जहां प्रतिभाओं को पहचान और प्रोत्साहन दिया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *