gharghoda

RJAI की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, गनपत चौहान अध्यक्ष और संजय शर्मा बने महासचिव

गौरीशंकर गुप्ता बने प्रदेश उपाध्यक्ष , बुधराम अग्रवाल को प्रदेश कोषाध्यक्ष का पदभार


घरघोड़ा।ग्रामीण पत्रकारों के हितों के लिए समर्पित देश के प्रमुख संगठन रूरल जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने छत्तीसगढ़ राज्य में अपने संगठन का विस्तार करते हुए नई प्रदेश कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी है राष्ट्रीय नेतृत्व ने अनुभवी पत्रकारों पर भरोसा जताते हुए राज्य की कमान सौंपी है |
राष्ट्रीय नेतृत्व ने दी नई टीम को स्वीकृति
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश सिंह शेखावत ने छत्तीसगढ़ इकाई के लिए नई कार्यकारिणी के नामों पर अपनी मुहर लगाई है संगठन के राष्ट्रीय महासचिव गणेश शर्मा ने इस संबंध में अधिकारिक सूची जारी करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ के सुदूर व ग्रामीण अंचलों में कार्यरत पत्रकारों को संगठित करना और उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ना संगठन की प्राथमिकता है |
नवनियुक्त पदाधिकारियों की टीम
प्रदेश अध्यक्ष- गनपत चौहान
प्रदेश महासचिव- संजय शर्मा
प्रदेश उपाध्यक्ष- गौरीशंकर गुप्ता
प्रदेश कोषाध्यक्ष- बुधराम अग्रवाल
आगामी रणनीति: ब्लॉक स्तर तक होगा विस्तार
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष गनपत चौहान और प्रदेश महासचिव संजय शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन जल्द ही छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों और ब्लॉक स्तर पर सक्रिय पत्रकारों को जोड़कर कार्यकारिणी का विस्तार करेगा |
संगठन के मुख्य संकल्प
सुरक्षा और अधिकार: ग्रामीण क्षेत्रों में चुनौतियों के बीच काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
प्रशिक्षण कार्यक्रम: दुर्गम क्षेत्रों के संवाददाताओं के लिए आधुनिक पत्रकारिकता के गुर सीखने हेतु कार्यशाला आयोजित करना
कल्याणकारी योजनाएं: शासन की पत्रकार कल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के पत्रकार तक पहुंचाना
राष्ट्रीय महासचिव गणेश शर्मा ने विश्वास जताया है कि यह नई टीम छत्तीसगढ़ में ग्रामीण पत्रकारिता को एक नई पहचान दिलाएगी और पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एक मजबूत सेतू का कार्य करेगी !

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button