Big StoryCSCSSportsState

CCPL : आशुतोष की शतकीय पारी से सरगुजा की शानदार जीत

रायगढ़ लायंस को 65 रनों से हराया



रायपुर(न्यूज टर्मिनल)।  शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेले जा रहे छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमीयर लीग में आज 14 जून को पहला मैच सरगुजा टायगर्स और रायगढ़ लायंस के बीच खेला गया। सरगुजा टाइगर्स ने आशुतोष सिंह ने नाबाद शतकीय पारी से रायगढ़ लायंस को 65 रनों से हराया। 

Purple cap Snehal chaddha

टाॅस जीतकर रायगढ़ लायंस ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। सरगुजा टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाये। सरगुजा टायगर्स की ओर से कप्तान आशुतोष सिंह ने नाबाद 101 रन तथा सानिध्य हुरकत ने 60 रन बनाये। वहीं रायगढ़ लायंस की ओर से प्रवीण कुमार यादव ने 3 विकेट प्राप्त किये।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायगढ़ लायंस ने 18.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 144 रन ही बना पायी। रायगढ़ लायंस की ओर से आदित्य सिंह ने 56 रन बनाये तथा अनुराग साहू ने 51 रनों की पारी खेली। सरगुजा टाइगर्स की अेार से स्नेहिल चढ्ढा तथा हर्श यादव ने 3-3 विकेट तथा शुभम सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किए।

ये रहे मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच – आशुतोष सिंह
मोस्ट सिक्सेस – आदित्य सिंह
सुपर स्ट्रायकर- सानिध्य हुरकत
परफेक्ट कैच – रोहन टांक
आरेंज कैप- आशुतोष सिंह
पर्पल कैप – स्नेहिल चढ्ढा

सेमीफाइनल 15 जून को

बिलासपुर बनाम सरगुजा
समय: दोपहर 3 बजे
रायपुर बनाम राजनांदगांव
समय: दोपहर 7 बजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button