March 6, 2026

26 जनवरी के अवसर पर किसानों की सेवा के लिए डाटा ऑपरेटर सुरज कुमार गुप्ता सम्मानित

0
IMG-20260126-WA0023
Spread the love


रायगढ़( गौरी शंकर गुप्ता)। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय रायगढ़ में आयोजित समारोह के दौरान कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने घरघोड़ा धान खरीदी केंद्र में पदस्थ डाटा ऑपरेटर श्री सुरज कुमार गुप्ता को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।




यह सम्मान उन्हें धान खरीदी कार्य के दौरान किसानों के प्रति विशेष सेवा भाव, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए दिया गया। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि धान खरीदी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका किसानों को राहत प्रदान करती है और प्रशासन पर उनका विश्वास मजबूत करती है।


सुरज कुमार गुप्ता द्वारा किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान, डाटा संधारण में पारदर्शिता तथा सहज व्यवहार प्रशंसनीय रहा है। कलेक्टर ने उनके कार्य की सराहना करते हुए इसे अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक बताया।
सम्मान प्राप्त करने पर सुरज कुमार गुप्ता ने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ किसानों की सेवा करते रहेंगे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *