gharghoda

प्राथमिक शाला कसैया में जन पहल महिला समूह ने कराया न्योता भोज

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता)। पोषण शक्ति निर्माण अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ बि बाखला एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुंदरमणी कौंध के सफल मार्गदर्शन पर , जन पहल महिला समूह घरघोड़ा के द्वारा प्राथमिक शाला कसैया में शाला विकास समिति की उपस्थिति में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा प्राथमिक शाला कसैया के बच्चों के साथ वहां के गणमान्य नागरिकों के साथ न्योता भोज का क्रियान्वयन किया गया।



इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्व सहायता समूह एवं जन पलह महिला समूह की बढ़ चढ़कर सराहन करते हुए इस न्योता भोज के सफल क्रियान्वयन पर सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा इस तरह का आयोजन आगे भी स्कूलों में होने की बात कही गई इस अवसर पर प्राथमिक शाला कसैया के प्रधान पाठक मनीष बोहिदार के द्वारा न्योता भोज कार्यक्रम की सराहना करते हुए जन पहल समूह धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button