Big StoryNational

मतदान दल हेलिकॉप्टर से बस्तर रवाना

रायपुर। बस्तर संसदीय क्षेत्र के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है। जगदलपुर मुख्यालय से मतदान दलों को हेलिकॉप्टर से रवाना किया गया। मतदान के लिए बस्तर में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए गए हैं। बस्तर में सुबह सात बजे से अपराह्न तीन बजे मतदान होगा। इस दिन सभी शासकीय कार्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। विधानसभा क्षेत्र कोंटा, बीजापुर और नारायणपुर से मतदान दलों को हेलिकॉप्टर से रवाना किया गया। विधानसभा कोंटा के 26 मतदान केंद्र, नारायणपुर के 33 और बीजापुर के 76 मतदान केंद्रों के लिए दलों को रवाना किया गया।


Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button