सक्ती

दो साल से परेशान महिला के बच्चेदानी के बड़े ट्यूमर का सफल आपरेशन


सक्ती(मोहन अग्रवाल)। चिकित्सा के क्षेत्र में अब जिला आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। नगर के गोमती देवी हॉस्पिटल में एक महिला की बच्चेदानी का सफल आपरेशन कर ट्यूमर निकाला गया। जानकारी देते हुए डायरेक्टर व स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि महिला के बच्चेदानी में बड़े साइज का ट्यूमर था। साथ में रक्तस्त्राव भी हो रहा था। महिला विगत दो वर्षों से अपनी समस्या को लेकर परेशान थी। जिसका सफल आपरेशन उनके तथा डॉ. बी. राजेश कुमार द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। महिला अब पूरी तरह स्वस्थ है। डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। महिला रोग विशेषज्ञ डॉ अग्रवाल ने जागरूकता के संबंध में बताया कि अधिक रक्तस्राव, नाभी के नीचे दर्द, कमजोरी आना, खून की कमी जैसे लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं। समय समय पर बाराद्वार रोड स्थित गोमती देवी हास्पिटल में शिविर का आयोजन भी किया जाता है जहां महिलाएं जांच करवा सकती है।

Web Reporter

वेब पोर्टल: NewsTerminal स्वामी/ओनर: Shalini Dubey ईमेल: Newsterminaldesk@gmail.com वेबसाइट: www.newsterminal.in

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button