March 6, 2026

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की शानदार शुरुआत, विदर्भ को 27 रन से दी मात

0
55
Spread the love

रवि किरण बने प्लेयर ऑफ द मैच



Player of the match – Ravi Kiran – 2 wickets

रायपुर। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी का आयोजन 26 नवंबर से किया जा रहा है। जिसमें ग्रुप ‘ए’ में छत्तीसगढ़ की टीम का पहला मैच 27 नवंबर को अटल बिहारी वाजपेजी स्टेडियम लखनऊ में विदर्भ टीम के विरुद्ध खेला गया। विदर्भ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाये । छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन की बदौलत 133 रन के छोटे लक्ष्य का बचाव करते हुए विदर्भ को 27 रन से हरा दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से शुरुआत अच्छी नहीं रही, कप्तान अमनदीप खरे 6 रन बनाकर जल्दी आउट हो गये ।उनके बाद शशांक सिंह ने 34 रन तथा आयुष पांडे ने 31 रन बनाकर पारी को संभाला। उनके अतिरिक्त प्रतिक यादव ने 19 रन तथा शशांक चंद्राकर ने 16 रन बनाये। विदर्भ की ओर से यश ठाकुर ने 3 विकेट, हर्ष दुबे तथा दर्शन नालकंडे ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।134 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी विदर्भ 19.1 ओवरों में 106 रन बनाकर आलआउट हो गयी। विदर्भ की ओर से हर्ष दुबे ने 26 रन तथा दर्शन नालकंडे ने 21 रनों की पारी खेली। छत्तीसगढ़ के गेंदबाजो ने शानदार गेंदबाजी की तथा निरंतर अंतराल में विकेट प्राप्त करते रहे।छत्तीसगढ़ की ओर से सौरभ मजूमदार ने 3 विकेट प्राप्त किये। उनके अतिरिक्त रवि किरण, देव आदित्य सिंह तथा शुभम अग्रवाल ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने 27 रनों से मैच जीत लिया रवि किरण प्लेयर ऑफ द मैच चयनित हुये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *