Big StoryState

अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभ का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न

बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और  प्रदेश साहू संघ के प्रदेशाध्यक्ष टहल सिंह साहू हुए शािमल

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित जैनम मानस पैलेस में दो दिवसीय अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के राष्ट्रीय अधिवेशन का समापन रविवार को किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन की शुरुआत ध्वजारोहण और स्व. केशरी बाई क्षीरसागर को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। साथ ही अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के देशभर से आए पदाधिकारियों ने बैठक कर समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। वहीं आगामी एजेंडा, कार्ययोजनाओं व पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर भी सामाजिक पदाधिकारियों से चर्चा की गई। इस अधिवेशन में भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिरकत की। बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, प्रदेश साहू संघ के प्रदेशाध्यक्ष टहल सिंह साहू व साहू समाज के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष संदीप साहू, मंत्री ताम्रध्वज साहू, जयदत्त क्षीरसागर, राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल गुप्ता, राष्ट्रीय अपर महासचिव अरूण भस्मे, संसदीय सचिव एवं विधायक शंकुतला साहू आदि शामिल थे।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button