March 6, 2026

छत्तीसगढ़ के छबि राम विश्वकर्मा व कोमल सोनी बने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के निर्णायक

0
101
Spread the love

घरघोड़ा (गौरीशंकर गुप्ता)। ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन चंडीगढ़ में 25 से 30 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश से दुर्ग जिले के श्री छबि राम विश्वकर्मा एवं श्री कोमल सोनी को निर्णायक (जज) के रूप में चयनित किया गया है। श्री छबि राम विश्वकर्मा इससे पूर्व जोनल वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता, अस्मिता खेलो इंडिया (कोटा) सहित कई राष्ट्रीय स्तर की भारोत्तोलन प्रतियोगिताओं में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। उनके अनुभव और निष्पक्ष निर्णय क्षमता को देखते हुए उन्हें पुनः इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।



वहीं श्री कोमल सोनी भी भारोत्तोलन क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए खेल के विकास और खिलाड़ियों के मार्गदर्शन में निरंतर योगदान दे रहे हैं। दोनों निर्णायकों के चयन से छत्तीसगढ़ प्रदेश का खेल जगत गौरवान्वित हुआ है।

वेटलिफ्टिंग परिवार एवं खेल प्रेमियों ने श्री छबि राम विश्वकर्मा और श्री कोमल सोनी को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे आगे भी अपनी जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *