Big StoryNational

रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, आप पार्टी के बयान पर किए पलटवार

रायपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आज सुबह रायपुर पहुंचे. एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में ‘आप’ के आरोपों पर कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल के ऊपर हंस रहे हैं, चेहरे का तनाव देख रहे हैं? जिसका उपमुख्यमंत्री जेल में हो, जिसके स्वास्थ्य मंत्री जेल में हो, जिनका शिक्षा मंत्री जेल में हो, जिसके पार्टी के सांसद से लेकर विधायक जेल में हैं। आम आदमी पार्टी के ‘पीएम मोदी मोस्ट करप्ट’ वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को ईमानदारी का सर्टिफिकेट बांटने का अधिकार किसने दिया है? सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया जेल में हैं, संजय सिंह जेल में जा रहे हैं. अगले किसकी बारी है, यह मीडिया की हेडलाइन बनने की तैयारी है।



Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button