Big StoryEntertainment

एनिमल ने ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 116 करोड़ कमाए

एडल्ट सर्टिफिकेट और 3.21 घंटे की लेंथ



मुंबई।  1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर नए रिकाॅर्ड बना लिए हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने दुनियाभर में 116 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसमें से 63.80 करोड़ रुपए इंडियन बॉक्स ऑफिस से हैं। वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में एनिमल ने शाहरुख खान की फिल्म पठान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पठान ने ओपनिंग डे पर 106 करोड़ का कलेक्शन किया था। ओपनिंग डे पर पठान ग्लोबली 100 करोड़ पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बनी थी। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है। फिल्म के एडवांस बुकिंग डाटा को देखते हुए कहा जा सकता है कि पहले वीकेंड तक डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 180-200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी।

रणबीर ने अपनी पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा
रणबीर ने अपनी पिछली फिल्मों का रिकॉर्ड ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में तोड़ दिया है। रणबीर के करियर की बेस्ट फिल्में संजू और ब्रह्मास्त्र की कमाई को भी एनिमल ने पीछे छोड़ दिया है। जहां फिल्म संजू ने ओपनिंग डे पर 34.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, वहीं ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन दुनियाभर में 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इस साल रिलीज हुई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार भी कलेक्शन के मामले में बहुत पीछे छूट गई है।

हिंदी वर्जन में कमाई के मामले में शाहरुख की जवान के करीब एनिमल

हिंदी भाषा में सबसे बड़ी ओपनिंग इस साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म जवान को मिली थी। इसके बाद दूसरे नंबर पर उन्हीं की फिल्म पठान थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button